रक्षाबंधन पर निबंध। Essay on Raksha Bandhan in Hindi
रक्षाबंधन सावन के माह में आने वाला महत्वपूर्ण त्यौहार है। इसे भाई बहनों का विशेष त्योहारों में गिना जाता है जिस तरह से अन्य पर्व मनाया जाता है उसी तरह से ही रक्षाबंधन का भी त्यौहार मनाया जाता है। ये भाई बहन के प्यार का त्यौहार है।
ऐसे त्यौहार पर स्कूल, कॉलेज में निबंध लिखने दिया जाता है। विद्यार्थी गूगल जैसे प्लेटफार्म पर रक्षाबंधन पर निबंध हिंदी में तथा हिंदी में रक्षाबंधन का निबंध 10 लाइन सर्च करते हैं।
रक्षाबंधन की तरह भैया दूज भी है जो दिवाली के बाद मनाया जाता है लेकिन रक्षाबंधन सबसे महत्वपूर्ण त्योहार माना जाता है क्योंकि इसमें रक्षा करने के लिए बहन अपने भाई को रक्षा सूत्र बांधती है इसीलिए भाई बहनों का पवित्र त्योहार माना जाता है। तो चलिए रक्षाबंधन पर निबंध हिंदी में आप पढ़ सकते हैं। रक्षाबंधन का त्यौहार नजदीक आना शुरू होता है तो शिक्षक सभी स्टूडेंट को रक्षाबंधन पर निबंध लिखने या बोलने के लिए कहता हैं क्योंकि टीचर पूरे क्लास को रक्षाबंधन का महत्व को समझाना चाहते हैं।
ऐसे त्योहारों को जानना सभी के लिए जरूरी हो जाता है क्योंकि क्लास में आपसी प्रेम भाईचारे एवं विश्वास, एकता अनुशासन का पालन कर सकें और सभी लोगों की भावनाओं को जान सके कि भाई अपने बहन के बारे में क्या सोचते हैं और बहन अपने भाई के बारे में क्या सोचती हैं।
भाई-बहन के बीच तालमेल कैसी होनी चाहिए? सुख दुख में कैसी मदद करनी चाहिए? कैसे एक दूसरे से मिलकर रहना चाहिए? इसी से रिलेटेड रक्षाबंधन पर निबंध हिंदी में खोजने के लिए इंटरनेट पर सर्च करते हैं और पूरी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं। आज रक्षाबंधन पर निबंध हिंदी में जानकारी हासिल कर सकते हैं।
रक्षाबंधन पर निबंध 500 शब्दों में। Essay on Raksha Bandhan in Hindi
रक्षाबंधन भारत में विशेष रूप से मनाया जाने वाला सबसे प्रिय त्योहार माना जाता है। यह हिंदुओं के त्यौहार में शामिल है लेकिन भाई बहन के बीच प्रेम का बंधन होने के कारण से भारत में रहने वाले हर समुदाय, हर धर्म तथा हर वर्ग के लोग मनाते हैं क्योंकि यह भाई बहनों के लिए पवित्र त्योहार माना जाता है। रक्षाबंधन सिर्फ भारत तक मनाने के लिए सीमित नहीं है परंतु पूरे विश्व भर में भारतीय संस्कृति का दृश्य देखने को मिलता है।
भारत के लोग विदेशों में भी अपने संस्कृति का परिचय देते हैं। यह त्यौहार वर्ष में सिर्फ एक बार मनाई जाती है। पूरे आत्म सम्मान के साथ इस पर्व को मनाते हैं। रक्षाबंधन को भाई बहनों का त्यौहार कहा जाता है। इसे पवित्र बंधन के रूप में मनाया जाता है। भाई-बहन के बीच आपसी प्रेम विश्वास को दर्शाती है। इस त्यौहार को कुछ क्षेत्रों में विभिन्न नामों से मनाते है। उत्तर भारत में रक्षा बंधन के नाम से ही मनाते हैं। यह त्यौहार प्रेम को बांटने का संदेश देती है। श्रद्धा भक्ति एवं आनंद के साथ पूरे जोश के साथ मनाते हैं। प्रत्येक वर्ष रक्षाबंधन अगस्त के महीने में मनाया जाता है।
रक्षाबंधन को ही दक्षिण भारत में नारायणी पूर्णिया के नाम से मनाते हैं। मध्य भारत में कजरी पूनम के रूप में मनाते हैं। पश्चिमी भारत के हिस्सों में पवित्रोपन्ना के नाम से मनाया जाता है। उत्तर भारत में रक्षाबंधन कहा जाता है।
बहन अपने भाई को सम्मान देती हैं तो भाई भी अपने बहन को सम्मान देता है। रक्षा धागे सूत अटूट बंधन बांधकर बताती है कि अपने भाई बहन से कितना प्यार करती है। भाई बहन का अद्भुत त्यौहार है। रक्षाबंधन मनाने को लेकर अनेकों कथाएं मानी जाती है। इन्हीं कथाओं के आधार पर परंपराओं से चली आ रही रीति-रिवाजों के अनुसार से ही रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जाता है।यह प्रत्येक वर्ष मनाई जाती है हमेशा अगस्त के महीने में मनाया जाता है।
बहादुर शाह की ओर से मेवाड़ पर युद्ध होने की पूर्व संभावना रानी कर्णावती को हो चुकी थी लेकिन रानी इस युद्ध में शामिल नहीं होना चाहती। इसलिए एक गुहार की पत्र लिखकर उसमें रक्षा के धागे का प्रतीक डालकर बादशाह हुमायूं के पास भेज दिया इसीलिए बहादुर शाह को युद्ध से हराकर रानी कर्णावती के राज्य की रक्षा किया। तब से एक दूसरे को भाई-बहन समझने लगे।
सभी भाई बहन बाजारों में जाकर राखी मिठाई गिफ्ट खरीदते है। नए नए कपड़े पहनते हैं। बहने अपने भाई को राखी बांधकर मिठाई खिलाती है और अपने भाई की एक लंबी उम्र की दुआ मांगती है जिससे भाई बहन का प्यार कभी कम ना हो उसी समय भाई अपने बहन को गिफ्ट देते हैं। गिफ्ट देकर अपनी खुशी को प्रकट करते हैं।
रक्षाबंधन का महत्व हर एक जन के लिए खास होता है। अटूट विश्वास के धागे बांधे जाते हैं जो रक्षा कवच की तरह हमेशा रहती है। भारत के हर राज्य में रक्षाबंधन को खुशी के साथ मनाया जाता है। विदेशों में भी इसका प्रचलन बढ़ा आज के युग में लड़कियों के लिए और भी महत्व बढ़ जाता है। जिस तरह से लड़कियों पर शोषण और जुल्म किया जाता है। उसे पूरी सम्मान के साथ जीना सिखानी चाहिए जिससे समाज में फैली बुराई को समाप्त किया जा सके।
कई लोग दूर-दूर रहने के कारण रक्षाबंधन बांध नहीं पाती है इसलिए रक्षाबंधन के एक सप्ताह पहले ही डाक कोरियर के द्वारा राखी एवं मिठाई भेज देती है। जिससे प्यार की कमी महसूस ना हो सके।
हिंदी में रक्षाबंधन का निबंध 10 लाइन। 10 Lines Essay on Raksha Bandhan in Hindi
1) रक्षाबंधन हिंदुओं का प्रमुख त्योहारों में से एक है।
2) रक्षाबंधन भाई-बहन का पवित्र त्यौहार है।
3) रक्षाबंधन हर वर्ष श्रावण पूर्णिमा के दिन यानी अगस्त के महीने में मनाया जाता है।
4) रक्षाबंधन भाई बहन का प्यार और सम्मान का प्रतीक माना जाता है।
5) रक्षाबंधन भारत के हरेक कोने व हरेक समुदाय के लोग मनाते हैं.
6) रक्षाबंधन का अर्थ है रक्षा के कवच को बांधना यानी विश्वास को कायम रखना।
7) इस दिन बहन अपने भाई को राखी बांधती है और भाई के लिए दुआ भी करती है।
8) बहन की सम्मान व प्रतिष्ठा के लिए भाई अपने बहन से वादा करता है।
9) रक्षाबंधन को यादगार बनाने के लिए भाई अपने बहन को सुंदर व उपयोगी उपहार भी देता है जिसे बहन की मुस्कान हमेशा बनी रहे।
10) भाई बहन दूरदराज रहने के बावजूद भी ऑनलाइन रक्षाबंधन का पर्व बड़ी ही हर्ष उल्लास से मनाते हैं।
रक्षाबंधन के निबंध में क्या जानकारी मिला:-What information was found in Raksha Bandhan essay: -
इसमें रक्षाबंधन पर निबंध हिंदी में । Essay on Raksha Bandhan in Hindi ; रक्षाबंधन पर निबंध तथा हिंदी में रक्षाबंधन का निबंध 10 लाइन या शॉर्ट में क्रमबद्ध तरीके से जानकारी मिल चुकी होगी।