रामनवमी पर निबंध हिंदी में। Ram Navami essay in Hindi
रामनवमी के दिन राम भगवान की पूजा की जाती है। हिंदुओं का सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक रामनवमी भी शामिल है। चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी को बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। राम के भक्त गण इस दिन को हर्षोल्लास से राम जन्मोत्सव को मनाते हैं। चारों तरफ रामनवमी की खुशियां देखने को मिलती है। रामनवमी पर निबंध हिंदी में तथा श्री राम नवमी जयंती का निबंध 10 लाइन में पढ़ सकते है।
अप्रैल महीने में बहुत सारे त्यौहार जयंति उत्सव मनाए जाते हैं। रामनवमी त्योहार उन उत्सवों में शामिल है जो अप्रैल के महीने में मनाए जाने की तैयारी की जाती है। राम के अनुयाई का सबसे स्पेशल माना जाता है राम मंदिरों को फूल लाइटों से सजाया जाता है। तो चलिए रामनवमी पर निबंध हिंदी में देखते है।
रामनवमी पर निबंध 500 शब्दों में। Ram Navami essay in Hindi
रामनवमी हिंदुओं का सबसे प्रमुख त्यौहार माना जाता है। हर राज्य में रामनवमी को धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। राम भगवान का सबसे खास दिन भी माना जाता है। राम भगवान को मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के नाम से जाने जाते हैं हिंदू देवताओं में सर्वश्रेष्ठ माने जाते हैं। राम जयंती को राम नवमी के रूप में मनाया जाता है। राम जन्मोत्सव के दिन इनका नाम लेकर पूजा किया जाता है। भगवान विष्णु के अवतार माने जाते हैं यह त्यौहार धार्मिक दृष्टि से सबसे महत्वपूर्ण त्यौहार है। देश विदेशों में भी उतने ही उत्साह से भक्ति भाव के साथ मनाया जाता है। हिंदुओं के द्वारा मनाया जाने वाला त्यौहार है।
इस दिन रामभक्ति जागरण भजन कीर्तन पूजा पाठ किया जाता है। प्रत्येक वर्ष चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी को मनाई जाती है। राम भगवान के अनुयाई मंदिरों में जाकर पूजा करते है। इससे माना जाता है कि उसको अपार खुशियां एवं मनोकामनाएं पूर्ण होती है। भगवान राम राजा दशरथ एवं माता कौशल्या के बेटे हैं इनके जन्मदिवस की खुशी में रामनवमी का त्यौहार मनाया जाता है। यह पूरे 9 दिनों तक मनाया जाता है रामकथा को नाट्य रूपांतरण कर दिखाया जाता है रामचरित को शुद्धता पूर्वक दिखाते हैं।
राजा दशरथ की तीन पत्नियां थी कौशल्या सुमित्रा और ककैया शादी के कई वर्षों बाद भी पुत्र देने में असमर्थ थी अर्थात राजा दशरथ वंश की प्राप्ति के लिए कई प्रयास किए उपाय लगाए लेकिन सब विफल रहा इन तीनों ने उम्मीद को खो दी थी तो राजा दशरथ चिंतित और व्याकुल हो गए थे। अपना राज्य का वारिस बनाने के लिए पुत्र की प्राप्ति जरूरी थी। संतान सुख की प्राप्ति के लिए महर्षि वशिष्ठ के सलाह से कमेष्टी यज्ञ कराया पूरी रिति के साथ महर्षि रुश्य श्रुन्गाने इस यज्ञ को संपन्न कराया इसके पश्चात दूध और चावल से तैयार खीर को महर्षि ने राजा दशरथ की तीनों पत्नियों को दिया ग्रहण करने के कुछ महीने बाद तीनों पत्नियां गर्भवती हुई कौशल्या ने राम ककैया से भारत तथा सुमित्रा से जुड़वा बच्चे लक्ष्मण व शत्रुघ्न को जन्म दिया।
माना जाता है कि भगवान राम का जन्म त्रेता युग में हुआ था रावण के अत्याचारों को खत्म करने और पृथ्वी पर फिर से धर्म की स्थापना करने हेतु विष्णु के सातवें अवतार के रूप में लिया माता कौशल्या के गर्व से चैत्र मास की नवमी को जन्म हुआ था इसलिए हर वर्ष चैत्र मास की नवमी की तिथि को रामनवमी मनाया जाता है। जब भगवान राम ने लंका के रावण का वध कर जीत हासिल किए थे रामजन्म उत्सव के रूप में रामनवमी मनाया जाता है।
ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार मार्च या अप्रैल के महीने में मनाया जाता है। रामनवमी भारतवर्ष में धूमधाम से मनाई जाती है। हिंदू अनुयाई राम मंदिर में जाकर पूजा-पाठ अर्चना करते हैं। इस दिन कई लोग व्रत रखते हैं। राम भगवान मां दुर्गा के उपासक थे रावण का वध करने से पहले 9 दिनों तक देवी दुर्गा के नौ रूपों की पूजा किए थे। दुर्गा की कृपा एवं शक्ति से ही रावण को मारा था उसी प्रकार राम भक्त राम की पूजा करते हैं। बहुत जगह राम भजन रामलीला का आयोजन किया जाता है। भगवान राम के चरित्र को दिखाया जाता है। राम चरित्र मानस का पाठ भी किया जाता है। अयोध्या में राम भगवान का घर है इसलिए यहां पर भव्य तरीकों से रामनवमी मनाया जाता है।
इस दिन व्रत ज्यादातर महिलाएं ही करती है। इस दिन का महत्व काफी अधिक होता है सुख समृद्धि होती है। राम जी की पूजा करने से कृपा देते हैं और उनकी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। भगवान राम की पत्नी सीता है इसलिए राम और सीता की भी पूजा की जाती है। राम भगवान सूर्य देव की पूजा करते थे। हिंदू आस्था का सबसे बड़ा पर्व है। भारत के हर राज्य में रामनवमी के दिन राम भगवान का जन्म दिन मनाते हैं। तरह-तरह के पकवान खाए जाते हैं। भोज भंडारा व जुलूस भी निकाला जाता है इस दिन गंगा स्नान का अधिक महत्व होता है।
श्री राम नवमी जयंती का निबंध 10 लाइन में। 10 lines Ram Navami essay in Hindi
1). रामनवमी हिंदुओं का सबसे खास त्यौहार है।
2). प्रत्येक वर्ष रामनवमी चैत्र मास के शुक्ल नवमी को मनाया जाता है।
3). पूरे देश में रामनवमी को धूमधाम से मनाया जाता है इस दिन राम जी की पूजा भक्ति भाव से की जाती है।
4). रामनवमी के दिन भगवान राम का जन्म हुआ था इसी खुशी में भगवान राम के अनुयाई इनकी जयंती के रूप में मनाते हैं।
5). हिंदू धर्म में भगवान राम को मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम भगवान कहा गया है।
6). भगवान राम की शादी माता सीता से हुई थी।
7). राम जी माता कौशल्या एवं राजा दशरथ के पुत्र था।
8). रावण का साम्राज्य और अत्याचारी का सर्वनाश करने के लिए विष्णु के 7वें अवतार के रूप में भगवान राम आए थे।
9). राम के मंदिरों में विशेष पूजा पाठ की जाती है रामनवमी भारतीय हिन्दुओ द्वारा उत्साह के साथ मनाई जाती है।
10). राम जी के सच्चे भक्त श्री हनुमान जी थे रामनवमी के दिन पूरे देश में छुट्टी रहती है।
रामनवमी के निबंध में क्या जानकारी मिला - Ram Navami Essay in Hindi
इसमें रामनवमी पर निबंध हिंदी में। Ram Navami essay in Hindi ; रामनवमी पर निबंध तथा श्री राम नवमी जयंती का निबंध 10 लाइन में या शॉर्ट में क्रमबद्ध तरीके से जानकारी मिल चुकी होगी।