गणतंत्र दिवस पर भाषण हिंदी में - Hindi Speech on Republic Day
हमारे देश में कई जगहों पर भाषण देने का प्रचलन होता है। किसी को मोटिवेट करना, जोश दिलाना, किसी खास के बारे में जानकारी देना होता है तो इसके लिए भाषण दिया जाता है। सभी लोगों को भाषण सुनना अच्छा लगता है इसलिए गणतंत्र दिवस पर भाषण आज बताने वाले हैं। स्कूल, कॉलेज, सरकारी, निजी जगहो पर 26 जनवरी के दिन गणतंत्र दिवस पर भाषण देने का होता है तो भाषण के द्वारा संबोधित किया जाता है।
गणतंत्र दिवस पर भाषण हिंदी में - Republic Day Speech on Hindi
भारत एक गणतांत्रिक देश है। 26 जनवरी को हर वर्ष मनाया जाने वाला हमारे देश भारत का राष्ट्रीय त्यौहार है। इस दिन हर भारतीय नागरिक को गर्व का अनुभव होता है। हमारा भारत एक महान देश है। यहां पर कण कण में शहीद वीर जवानों की आत्मा बसती है। हमारी संस्कृति अलग अलग होने के बावजूद एकता में रहते हैं। 26 जनवरी 1950 को हमारा देश एक गणतांत्रिक देश बना था। जब भारत देश में भारतीयों के लिए संविधान लागू हुआ तो इसी दिन गणतंत्रता दिवस के रुप में मनाया गया था। आज इन्हीं स्वतंत्र पहलुओ को याद करते हुए 26 जनवरी मनाते हैं। प्रत्येक स्कूल, कॉलेज, सार्वजनिक स्थानों पर गणतंत्रता दिवस मनाया जाता है। भारतीय के लिए काफी सुंदर दिन होता है। रिपब्लिक डे स्पीच तैयार किया हुआ है। आप इसका उपयोग गणतंत दिवस के भाषण पर कर सकते हैं।
गणतंत्र दिवस पर भाषण - On Republic Day Speech
माननीय मुख्य अतिथि महोदय, आदरणीय हमारे प्रधानाचार्य, शिक्षक गण एवं तमाम सारे साथियों। आप सभी को 72 वां गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि आज पूरे भारतवर्ष में गणतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। तो आज के शुभ दिन इतिहास और महत्वपूर्ण बातें जाननी जरुरी हो जाती है।
इससे पहले मैं अपने आपको इंटरड्यूज करना चाहता हूं/चाहती हूं मेरा नाम ______ कुमार है। मैं कक्षा _____का छात्र हूं। यह मेरा सौभाग्य है कि गणतंत्र दिवस से जुड़े तथ्य के विषय में मुझे यहां पर बोलने का मौका मिल रहा है। मैं इस भाषण के जरिए स्पष्ट और अच्छी तरह से बताने की कोशिश करूंगा।
आज के दिन को गणतंत्र दिवस के रूप में जानते हैं। 26 जनवरी यानि गणतंत्रता दिवस हम सभी देशवासियों के लिए गणतंत्र दिवस का काफी महत्व होता है। जब तक भारत स्वतंत्र नहीं होता तब तक यह दिन हमें देखने को नहीं मिलता। काफी सालों की गुलामी से आखिरकार 15 अगस्त 1947 को अंग्रेजों से आजादी मिली। लेकिन इस देश को पूर्ण स्वतंत्रता नहीं मिली क्योंकि हमारे देश का अपना संविधान नहीं था। जो भारत के लोगों के अनुरूप हो सके इसलिए 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू कर भारतवासियों को यह एहसास दिला दिया कि भारत एक गणतांत्रिक देश हो चुका है। गणतंत्र का अर्थ होता है - जनता के द्वारा, जनता के लिए, जनता का शासन हो।
गणतंत्र दिवस भारत का राष्ट्रीय त्यौहार है। पूरे भारतवर्ष में उत्सव के रूप में मनाते हैं। हर वर्ष 26 जनवरी को मनाया जाता है। इसी दिन वर्ष 1950 को भारत सरकार अधिनियम 1935 के कानून को खारिज कर भारत का संविधान पूर्ण रूप से लागू किया गया था। कानून व्यवस्था स्थापित करने तथा पूर्ण स्वराज को अपनाने के लिए संविधान को 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा द्वारा अमल किया गया। ठीक 2 महीने बाद 26 जनवरी 1950 को व्यवस्था के साथ इसे लागू किया गया। भारतीय संविधान लागू करने के लिए इसी दिन इसीलिए चुना गया था क्योंकि आज ही के दिन 1930 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने भारत को एक पूर्ण स्वराज की घोषणा की थी।
मैं उन सबको नमन करता हूं। जिन्होंने भारत देश को अपनी त्याग, तपस्या, संघर्ष, बलिदान के बदौलत इतिहास को अमर बनाया है कदम कदम पर भारत मां की कोख से वीर जवान पैदा हुआ। आज भारत के सपनों को साकार किया है।