लोहड़ी पर निबंध हिंदी में - Lohri Par Nibandh Hindi mein
लोहड़ी का त्यौहार पंजाब का सबसे खास त्यौहार माना जाता है। सिक्खों का सबसे पवित्र त्यौहार होता है। लोहड़ी का त्यौहार इस राज्य में काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। बड़ी ही धूमधाम से लोहड़ी का स्वागत किया जाता है। पूरे पंजाब में खुशी की रौनक देखने को मिलती है। स्टूडेंट लोहड़ी पर निबंध हिंदी में पढ़ना चाहते हैं। इसलिए इस निबंध के माध्यम से लोहड़ी पर निबंध हिंदी में तथा लोहरी पर 10 लाइन हिंदी में निबंध पढ़ सकते हैं।
मकर संक्रांति तथा पोंगल के पूर्व संध्या को लोहड़ी मनाई जाती है। इस सीजन में आने वाला त्योहार प्रकृति को समर्पित होती है। बूढ़े, बच्चे, महिलाएं इस पर्व को लेकर ज्यादा उत्साहित रहते हैं। वर्ष में एक बार मनाया जाता है। लोहड़ी का त्यौहार शुरुआती साल का प्रथम त्योहार के रूप में भी देखा जाता है। आज लोहड़ी पर निबंध हिंदी में में पूरी जानकारी पा सकते हैं कि लोहरी क्या है? कैसे मनाया जाता है? इसका महत्व क्या है?
लोहड़ी पर निबंध 500 शब्दों में
पंजाब में लोहड़ी का खास महत्व होता है। यह पंजाब सिक्खों द्वारा बड़ी ही श्रद्धा भक्ति पूर्वक मनाया जाता है। सिख समुदाय के लिए यह त्योहार प्रमुख होता है। पूरे पंजाब में लोहड़ी का त्यौहार मनाते हैं। केवल पंजाब में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व भर में लोहड़ी मनाया जाता है। भारत में विशेष रूप से मनाते हैं देश के कोने कोने में सिख धर्म को मानने वाले लोग रहते हैं। इस धर्म के सारे त्यौहार उत्साह भरी उम्मीदों के साथ मनाते हैं। सिख धर्म में विश्वास करने वाले भारत में चौथा सबसे बड़ा धर्म है। परिवार में इस त्यौहार को लेकर काफी उत्साह रहती है। आग जलाकर महिलाएं उसके चारों तरफ बैठ जाती है। लोहड़ी का स्पेशल गीत गाते हैं। पंजाब, हरियाणा तथा इसके आसपास के राज्यों में बड़ी धूमधाम से इस त्योहार को मनाया जाता है। प्रत्येक वर्ष 13 या 14 जनवरी को मनाया जाता है। मकर संक्रांति के पहले हर वर्ष मनाते है।
माना जाता है कि कई लड़कियों का शोषण होता था और धनी लोगों के पास काम करने के उद्देश्य से भेजा जाता था। उसे कई तरह के गुलामी में रखी जाती थी। दुल्ला भट्टी नामक व्यक्ति डाकू बनकर सभी लड़कियों को गुलामी के चंगुल से छुड़ाकर उनका विवाह करवा दिया करता था। जिससे जीवन को खुशहाल पूर्वक जी सके। उन सभी लड़कियों का कन्यादान और सभी तरह का इंतजाम भी दुल्ला भट्टी ही करके देता था। इसलिए लोहड़ी के दिन नए विवाहिता के पास आग से पकाए लोहड़ी को नई दुल्हन के पास भेजा जाता है। नए जोड़ो को शुभकामनाएं देने के लिए इस त्यौहार को मनाया जाता है। पंजाब राज्य का प्रसिद्ध त्योहार माना जाता है। प्रत्येक वर्ष पौष माह के अंतिम रात्रि को लोहड़ी मनाई जाती है। मकर संक्रांति के ठीक पूर्व संध्या को यह त्यौहार मनाया जाता है। अधिकतर बार 13 जनवरी को मनाया जाता है। कभी-कभी 14 जनवरी को भी पड़ जाता है।
छोटे-छोटे बच्चे एवं महिला मिलकर पूरे गांव में नई विवाहिता के पास जाकर गीत गाते हुए बधाइयां दी जाती है। लोहड़ी जलाने के लिए हर एक घर से लकड़ी या उपले मांगी जाती है। जिस तरह से होलिका दहन के त्यौहार में किया जाता है। उसी तरह लोहड़ी के त्यौहार में भी किया जाता है। लोहड़ी दिन की संध्या होते ही एक जगह बैठ कर आग जलाते हैं। इसके इर्द-गिर्द बैठकर गीत गाते हैं। कई महिला आग के चारों तरफ घूम घूम कर नाचते हैं। आग में विशेष रूप से पकाई जाने वाली चीजे को मूंगफली, रेवड़ी इत्यादि तरह के दाने को आग में पकाते हैं। एक दूसरे में बॉट कर खाते हैं।
नई विवाहिता जोड़ी को बधाई देने का शुभ दिन माना जाता है। यह त्यौहार नई जोड़ियों का स्वागत करने का दिन होता है। जो पूरे समाज मिलकर ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं। पूरे पंजाब में लोहड़ी का त्यौहार अलग अंदाज में मनाया जाता है। सिर्फ एक समुदाय के लोग नहीं बल्कि हर धर्म में विश्वास करने वाले सभी मिलजुल कर लोहड़ी मनाते हैं। पंजाब में इसे धूमधाम एवं जोश जूनून के साथ मनाई जाती है। पूरे देश भर में लोहड़ी की धूम रहती है।
लोहड़ी पर 10 लाइन हिंदी में
1). लोहड़ी पंजाब के सिक्खों का महत्वपूर्ण त्यौहार है।
2). पंजाब, हरियाणा, दिल्ली व इसके आस पास के राज्यों में रहने वाले लोगों के लिए इस त्यौहार को लेकर काफी उत्साह रहती है।
3). प्रत्येक वर्ष मकर संक्रांति के पूर्व संध्या को मनाया जाता है।
4). यह त्यौहार नई जोड़ा जोड़ी को बधाई देने के लिए मनाया जाता है।
5). लोहड़ी पौष महीना के सबसे अंतिम तारीख रात को मनाते हैं।
6). लोहड़ी पंजाब का सबसे प्रसिद्ध त्योहारों में गिना जाता है।
7). लोहड़ी का अर्थ होता है ल - लकड़ी, ओह - सुखा उपला, ड़ी - रेवड़ी।
8). लकड़ी का आग जलाकर उसके चारों ओर चक्कर लगाते हैं नाचते गाते हुए खुशी मनाते हैं।
9). जलाने वाली चीज जिसे लोहड़ी के दिन जलाया जाता है उसे ही लोहड़ी कहा जाता है।
10). लोहड़ी के आग में रेवड़ी, मूंगफली इत्यादि तरह के चीज पकाए जाते हैं।