प्रिय पर्यटकों, इस Festivalhindi ब्लॉग में खुशमिजाज के साथ आपका हार्दिक स्वागत है.
Rajgir Tourist Places in Hindi : राजगीर का इतिहास प्राचीन समय से ही काफी प्रसिद्ध और पसंदीदा होने के कारण कई पर्यटन स्थल को देखने के लिए दूर-दूर से आने के लिए पसंद करते हैं, क्योंकि यहाँ की खूबसूरती लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करती है.
पहाड़ों पर चढ़ने का मजा और हरे-भरे पर्यावरण को देखने का मजा कुछ और ही होता है, इसलिए राजगीर की पहाड़ियों पर लुफ्त उठाने के लिए पर्यटक आते ही रहते हैं और पर्यावरण से लगाव का परिचय देते ही रहते हैं.
विशेषकर नेपाल, भूटान, और भारत के पड़ोसी देशों के पर्यटक राजगीर स्थल को Explore करके अच्छा अनुभव करते हैं और इस स्थान की बड़ाई करते हुए दिखाई देते हैं.
आइए आपको राजगीर के विशेष कुछ बेहतरीन स्थलों के बारे में संक्षिप्त में Rajgir me ghumne ki jagah की जानकारी जानते हैं जो आपके लिए सही हो सकता है.
हमें पूरी उम्मीद है कि राजगीर के प्रमुख पर्यटन स्थल –Best Tourist Places In Rajgir In Hindi आपको जरूर पसंद आएगा.
Image Of Rajgir Tourist Places in Hindi
राजगीर के प्रमुख पर्यटन स्थल - Rajgir Tourist Places in Hindi ( Rajgir Tourism In Hindi )
1. शांति स्तूप राजगीर, नालन्दा – Shanti Stupa Rajgir, Nalanda
राजगीर में रत्नगिरी पर्वत पर स्थित विश्व शांति स्तूप (Shanti Stupa Rajgir) का खूबसूरत और दर्शकों को लुभाने वाला दृश्य बहुत ही भाव उत्पन्न करता है.
मैंने यहाँ जब पहली बार पहुँचा तो मुझे शांति का अनुभव महसूस हुआ था. कई पर्यटकों का कहना होता है कि आत्मिक शांति का एहसास होता है.
विश्व शांति के प्रतीक माने जाने वाले गौतम बुद्ध के 2600 जयंती पर शांति स्तूप का निर्माण 1978 ई. में कराया गया था. क्योंकि कहा जाता है कि यहाँ गौतम बुद्ध ने विश्व को शांति का उपदेश दिया था.
शांति का स्तूप के डिजाइन भी काफी सुन्दर और अद्भुत है. इसका गुंबद 72 फुट ऊँचा है, जिस के अंदर भगवान बुद्ध के चार सुनहरी प्रतिमा के चारों ओर लगाई गई है, जो इस सफेद संगमरमर से बनी स्तूप की खूबसूरती को और बढ़ा देता है.
बिहार के राजगीर में घूमने के लिए शांति स्तूप में कुछ समय के लिए आकर पर्यटकों को शांति का अनुभव जरूर करना चाहिए.
2. राजगीर कुंड, राजगीर – Rajgir Kund, Rajgir
राजगीर कुंड एक ऐसा गर्म पानी का कुंड है जो कि स्नान करने वाले पर्यटक को स्नान करने के लिए विवश कर देता है.
सर्दियों के मौसम में इस कुंड का गर्म पानी में नहाने का मजा भी कुछ और ही होता है.
जब मैंने पहली बार नहाने के लिए कुंड में गया था तो मुझे सर्दियों के मौसम में बहुत मजा आया था.
राजगीर कुंड में हर वर्ष मकर सक्रांति पर्व के समय स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं का भीड़ उमड़ पड़ता है.
स्थानीय लोगों का कहना होता है कि राजगीर कुंड में गर्म पानी के कुल 22 कुंड तथी 52 धाराएँ हैं, जिसका नाम अलग-अलग ऋषि-मुनियों और नदियों के नाम पर रखा गया था.
यह भी कहा जाता है कि राजगीर कुंड में सप्तपर्णी गुफाओं से गर्म पानी आता है जिसका तापमान हमेंशा 45°C ही रहता है.
गर्म पानी वाला कुंड से संबंधित मान्यता भी अलग-अलग लोगों के द्वारा अलग-अलग बताए जाते हैं. इसीलिए अधिक जानकारी के लिए आप इसका इतिहास इंटरनेट के माध्यम से पढ़ सकते हैं.
3. घोड़ा कटोरा झील, राजगीर – Ghora Katora Jheel, Rajgir
घोड़ा कटोरा (Ghora Katora) झील मीठा पानी का झील है जो कि राजगीर में स्थित एक प्राकृतिक सौंदर्य को परिचित करते हुए प्रतीत नजर आता है. महाभारत के राजा जरासंध का घुड़साल होने के कारण ही इसे घोड़ा कटोरा नाम से पुकाराना पड़ गया था.
छोटी-छोटी पहाड़ियों से घिरा होने के कारण यह क्षेत्र प्राकृतिक सौंदर्य का परिचय देने का उदाहरण बन चुका है.
यदि आप यहाँ पहुँचने के लिए बहुत उत्सुक है तो ऑटो रिक्शा और घोड़ा गाड़ी (टमटम) से पहुँचा जा सकता है.
घोड़ा वाला टमटम गाड़ी से घोड़ा कटोरा झील तक का सफर आपको कुछ समय के लिए अच्छा महसूस करा सकता है और रोमांचक से भर सकता है.
यहाँ का प्राकृतिक सौंदर्य का अनुमान और अनुभव पक्षी और जलीय जीवों को देखकर आसानी से लगाया जा सकता है.
इस झील के बीचों बीच भगवान महात्मा बुद्ध की विशाल प्रतिमा कई पर्यटकों को अच्छे से आकर्षित करता है और इसीलिए कुछ पर्यटकों के लिए Boating की सुविधा उपलब्ध है.
राजगीर के टॉप पर्यटन स्थल – Places To Visit in Rajgir in Hindi
4. राजगीर जू सफारी (Rajgir Zoo Safari )
बिहार सरकार की कोशिश के चलते ही राजगीर में राजगीर जू सफारी (Rajgir Zoo Safari) परियोजना को सफलतापूर्वक पूर्ण करके आम लोगों या पर्यटकों के लिए शुरूआत किया गया है.
इस जू सफारी में पर्यटकों को वैन या बस में बिठाकर सफारी का सैर कराके आनंद उठाने का मौका मिलता है.
यदि आप इस मौका का फायदा उठाना चाहते हैं तो पर्यटकों को राजगीर जू सफारी की सैर करने के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग का सुविधा वेबसाइट के माध्यम से करके अपने टिकट सुनिश्चित कर सकते हैं.
यह वेबसाइट का नाम है – www.rajgirzoosafari.in
सभी विवरण इस वेबसाइट के द्वारा जानकारी हासिल कर सकते हैं.
इसमें जंगल जैसा माहौल बनाया गया है ताकि वन्यजीव जंगल की तरह घूमते-फिरते दिखाई दे सके.
इसीलिए पर्यटकों को पूरी सुरक्षा-व्यवस्था को विशेष ध्यान रखने के साथ जानवरों के काफी करीब जाकर प्राकृतिक जंगल परिवेश जैसा अनुभव कर सकते हैं.
और ऐसा ही माहौल का अनुभव लेने के लिए दूसरा नाम जानते है.
इसी तरह से आप नेचर सफारी राजगीर (Nature Safari Rajgir) के नाम से जाने वाले सफारी का भी लुफ्त उठा सकते हैं.
Note :-
गलत वेबसाइट पर जाकर टिकट बुकिंग कभी नहीं करना चाहिए, बिना रिसर्च किसी भी Website पर Registration नहीं करना चाहिए.
Rajgir Tourism In Hindi
5. नेचर सफारी राजगीर, नालन्दा (Nature Safari Rajgir)
यदि आप नेचर लवर तो आपके लिए यह काफी पसंदीदा पर्यटन स्थल हो सकता है.
राजगीर प्राकृतिक सौंदर्य को वाकई में परिचय कराने वाला पर्यटन स्थल है, जो कि दर्शकों को सर्दियों के मौसम में अधिक लुभाता है.
नेचर सफारी में पर्यटक देश के दर्शन के साथ विदेशों जैसा नजारा का आनन्द का अनुभव करके देख सकता है.
जैसा कि आप जानते है कि आज के समय में यह एक बेहतरीन टूरिस्ट स्पॉट बन चुका है.
rajgir tourist places glass bridge :-
इसी में पूर्वोत्तर भारत का पहला Glass Bridge या शीशे से निर्मित ब्रिज मौजूद है, जिसपर चढ़कर पर्यटक प्राकृतिक सुन्दरता का का आनंद का अनुभव कर सकता है.
ग्लास स्काईवॉक का लुफ्त उठाने के लिए नेचर सफारी के टिकट के अलावा अतिरिक्त टिकट लेना होता है.
राजगीर में घूमने के लिए अन्य स्थल (Rajgir Me Ghumne Ki Jagah)
– विरायतन संग्रहालय
– कुंडलपुर (Jain Mandir, Kundalpur)-
– महावीर की विशाल प्रतिमा
– पाण्डु पोखर, राजगीर
– सोनाभंडार, राजगीर - Sonabhandar, Rajgir
राजगीर जाने का सबसे अच्छा समय क्या है?
राजगीर घूमने जाने का सही समय – Best Visiting Time Rajgir In Hindi
राजगीर में अक्टूबर तथा मार्च के सर्दियों के महीनों के बीच सबसे अच्छे मौसम और माहौल का अनुभव करने का मौका मिलता है.
इस समय घूमने के दौरान तापमान हल्का होने के कारण राजगीर का मौसम सुहावना और आरामदायक होता है.
राजगीर कैसे जाए या राजगीर कैसे पहुंचे – How To Reach Rajgir In Hindi
यदि राजगीर पहुंच कर यात्रा करना चाहते है तो आप रेल मार्ग (ट्रेन), हवाई मार्ग (फ्लाइट), और सड़क मार्ग (निजी वाहन, पब्लिक ट्रांसपोर्ट बस) में से किसी का भी मार्ग चुनाव करके पहुँच सकते हैं.
FAQS ( Rajgir Tourism In Hindi ) :-
Q. राजगीर पर्यटन स्थल घूमने के लिए कितने दिन काफी हैं ?
A. 3 से 5 दिन राजगीर के पर्यटन स्थल घूमने के लिए दिन पर्याप्त हो सकता है और दर्शनीय स्थलों की यात्रा के लिए आसानी से किया जा सकता है.
Q. बिहार का राजगीर ( राजगृह ) क्यों प्रसिद्ध है?
A. बिहार राज्य का राजधानी पटना से 100 किमी दक्षिण-पूर्व में खूबसूरत पहाड़ियों और घने जंगलों के बीच बसा राजगीर में प्रसिद्ध धार्मिक तीर्थस्थल है, इसीलिए यहाँ पर्यटक घूमने के लिए आना पसंद करते हैं.
बिहार के राजगीर में हिन्दु, बौद्ध, जैन धर्मों के धार्मिक स्थल प्रसिद्ध हैं, इसीलिए विशेष करके बौद्ध धर्म से इसका बहुत प्राचीन समय से ही काफी अच्छा संबंध है.
Q. राजगीर में कौन सी नदी है?
A. फल्गु नदी और मोहने नदी राजगीर में प्रसिद्ध हैं .
Q. राजगीर किस जिले में स्थित है?
A. भारत देश के बिहार राज्य के नालन्दा जिला में स्थित है.
निष्कर्ष (Rajgir Tourist Places in Hindi) :-
प्रिय पर्यटकों, आपके साथ खुशी का अनुभव होने के कारण हमें भी खुशी होती है कि आप वाकई में खुश है.
Tourist Places को Explore करने की यात्रा में आपको अच्छा महसूस होता होगा, क्योंकि यह Journey ही अद्भुत और अकल्पनीय होता है.
दोस्तों, आपने इस पोस्ट में जानकारी प्राप्त किए है कि राजगीर के प्रमुख पर्यटन स्थल –Best Tourist Places In Rajgir In Hindi.
राजगीर में घूमने की जगह (5 Places To Visit In Rajgir, Rajgir me ghumne ki jagah) जिसे आपने इस पोस्ट में पढ़ा है.
यात्रा करते हुए कुछ नया ज्ञान सीखते रहिए और दूसरों को सिखाते हुए अपनी जिंदगी को खुशमिजाज और रंगीन बनाने की कोशिश करते रहे.
हमेंशा सकारात्मक सोचें और सकारात्मक तरीके से इस एक जिन्दगी की यात्रा को बढ़ाते हुए और संघर्ष करते हुए खुश रहते की कोशिश करें.