गुड फ्राइडे पर निबंध। Essay on Good Friday in Hindi
गुड फ्राइडे पर निबंध हिंदी में
गुड फ्राइडे दुनिया भर में मनाए जाने वाला त्यौहार है जिस तरह से क्रिसमस का त्यौहार बड़े ही उत्साह के साथ मनाते हैं।
उसके उलट गुड फ्राइडे को शांति एवं शोक के रूप में मनाते हैं हालांकि क्रिसमस के बाद ईसाइयों का दूसरा सबसे महत्वपूर्ण त्योहार गुड फ्राइडे को माना जाता है।
इसी दिन यीशु मसीह क्रूस पर अपना प्राण त्यागे थे। इसी दुःख को प्रकट करने के लिए गुड फ्राइडे मनाते हैं। आज हिंदी में निबंध पवित्र शुक्रवार पर 10 लाइन इसके माध्यम से पढ़ सकते हैं।
जीसस मानव जाति का बोझ उठाने के लिए आया और क्रूस पर अपना प्राण त्यागा जिससे मानव के सारे पाप क्षमा हो जाए इसीलिए मशीह में विश्वास करने वाले विश्वासी गुड फ्राइडे के दिन यीशु की महिमा करने के लिए और धन्यवाद देने के लिए मनाते हैं। इस त्यौहार को लेकर अपनी भावना जाहिर करते हैं।
त्योहार के आने से पहले खजूरी त्यौहार मनाते हैं। गुडफ्राइडे का महत्व काफी अधिक माना जाता है। तो चलिए गुड फ्राइडे पर निबंध हिंदी में के माध्यम से महत्वपूर्ण जानकारी मिलने वाली है।
गुड फ्राइडे पर निबंध 450 शब्दों में। Essay on Good Friday in Hindi
गुड फ्राइडे ईसाइयों का सबसे महत्वपूर्ण त्योहार माना जाता है। गुडफ्राइडे को होलि फ्राइडे ने कहा जाता है। भारत में गुड फ्राइडे को पुण्य शुक्रवार भी कहा जाता है। ईसाई समुदाय में यह एक दुख का त्यौहार माना जाता है।
यीशु मसीह को दुःख उठाने से लेकर क्रूस पर प्राण त्यागने तक का जीवन को प्रकट करने के लिए गुड फ्राइडे के दिन की तरह मनाते हैं। पूरे विश्व भर में यह त्यौहार दुखित मन से मनाया जाता है हालांकि इस त्यौहार का महत्व सारे जगत के लिए काफी महत्वपूर्ण रहता है।
प्रभु यीशु मसीह के दुख भोग का पवित्र दिन माना जाता है। मनुष्य के पापों का बोझ उठाया और क्रूस पर जान देकर अपने आप को कुर्बान किया।
प्रत्येक वर्ष गुड फ्राईडे मार्च या अप्रैल के महीने में मनाया जाता है। गुड फ्राइडे वाले सप्ताह ईसाइयों के लिए महत्वपूर्ण सप्ताह माना जाता है इसलिए स्कूल कॉलेजों में अवकाश रहती है।
चर्च में यीशु की आराधना की जाती है। उपवास में रहकर विश्वास के साथ यीशु मसीह से प्रार्थना की जाती है।
यह एक शांति का त्योहार है। यह त्यौहार शांति, मानवता, भाईचारे, अहिंसा, एकता, प्रेम का संदेश देती है। प्रभु यीशु सभी लोगों को अच्छे संदेश सुनाते थे। अंधों को आंख, लंगड़ों को पैर, मुर्दो को जिलाया, बीमार को स्वस्थ किया।
ऐसे अनेकों चमत्कार किए इससे बड़े बड़े महाराजा उससे नफरत करने लगे। उन पर गलत दोष लगाकर उन्हें प्राण दंड की आज्ञा सुनाई। उन्हें अनेकों दुख दिया कांटो का मुकुट पहनाया और कोड़ों की मार से लहूलुहान कर दिया।
कलवारी पहाड़ पर अंतिम यात्रा किया और अंत में क्रूस पर अपना प्राण दे दिए इसलिए इस दिन दुख में रहकर गुड फ्राइडे को मनाया जाता है।
मार्च या अप्रैल महीने मे यह फ्राइडे का त्यौहार आते हैं। ईसाई का धार्मिक पुस्तक पवित्र बाइबल को कहा जाता है। इसमें यीशु मसीह के अनेकों उपदेशों वचन एवं जीवन की कथा लिखी हुई है।
गुड फ्राइडे का दिन ईसाइयों का पवित्र दिन माना जाता है। ईसाई समुदाय के लोग चर्च में मिस्सा बलिदान चढ़ाते हैं। ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। येसु के जीवन में घटने वाली महत्वपूर्ण स्थानों पर जा जाकर येसु के दुख को याद करते हैं। क्रूस रास्ता में 14 स्थान होते हैं।
प्राण दण्ड की आज्ञा मिलने से लेकर येसु के दफनाया जाने तक स्थान का शामिल रहता है। सभी लोग अपने पापों के लिए येसु से क्षमा मांगते हैं और उनकी महिमा करते हैं। भूखे-प्यासे रहकर दिन-रात भर प्रार्थना करते हैं।
येसु के बलिदान का दिन है। देश दुनिया में इस त्यौहार को त्याग एवं समर्पण के साथ मनाया जाता है। यह दिन का महत्व काफी अधिक होता है। इस दिन किसी प्रकार का खुशी नहीं मनाया जाता है सिर्फ येसु की आराधना की जाती है।
हिंदी में निबंध पवित्र शुक्रवार पर 10 लाइन। 10 lines Essay on Good Friday in Hindi
1. गुड फ्राइडे दुनिया भर में मनाया जाने वाला त्यौहार है जो यीशु मसीह के दुख भोग का दिन माना जाता है।
2. ईस्टर संडे से ठीक 1 दिन पहले गुड फ्राइडे मनाया जाता है।
3. गुड फ्राइडे को ब्लैक फ्राइडे भी कहा जाता है।
4. ईसाई धर्म का दूसरा सबसे महत्वपूर्ण त्योहार माना जाता है।
5. जिस सप्ताह में गुड फ्राइडे आता है उसे पुण्य सप्ताह कहा जाता है।
6. प्रभु यीशु मसीह मनुष्य जाति के पापों की मुक्ति के लिए पुरुष पर ठोके गए और इसी दिन मर गए थे।
7. ईसाई समुदाय चर्च में दुख में रहकर इस त्योहार को मनाते हैं।
8. इस दिन क्रूस रास्ता का विशेष महत्व होता है इसमें दुख से गुजरने वाला हर एक दृश्य को दिखाया जाता है।
9. ईसाई लोग उपवास में रहकर दिन रात प्रार्थना करते हैं।
10. इस दिन चर्च में प्रार्थना करते हैं।
गुड फ्राइडे के निबंध में क्या जानकारी मिला -What information was found in Good Friday essay
इसमें गुड फ्राइडे पर निबंध हिंदी में। Essay on Good Friday in Hindi.
गुड फ्राइडे पर निबंध तथा हिंदी में निबंध पवित्र शुक्रवार पर 10 लाइन क्रमबद्ध तरीके से जानकारी मिल चुकी होगी।